Explore

Search

October 25, 2026 12:18 am

IAS Coaching

ख्वाब फाउंडेशन के तत्वाधान में भारतीय रेड क्रॉस के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह रक्तदान शिविर आयोजित

मोतिहारी।

ख्वाब फाउंडेशन के तत्वाधान में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन शैलेन्द्र कुमार भारती कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सह एडीएम (लोक शिकायत निवारण) एवं तेतरिया पंचायत के सरपंच चंदेश्वर कुमार कुशवाहा ने फीता काटकर और साथ ही दीप प्रज्वलन कर किया।

नि:शुल्क मैडिकल कैंप में लगभग 250 मरीज ने अपना सफल इलाज करवाया और साथ ही नि:शुल्क दवा भी पाया। वही रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्तदान किया गया। अपने उद्बोधन में एडीएम  ने कहा कि सभी कोई स्वच्छ रहे, स्वच्छ खाना खाएं और दवा का प्रयोग कम से कम करें। वही सभी चिकित्सकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर हौसला अफजाई किया और ख्वाब फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। चिकित्सक दल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर कमलेश कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर अमित कुमार, मूत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर प्रवेश कुमार, बच्चा रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर संजय कुमार, सामान्य रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर अंगेश कुमार, डॉ विनय कुमार कुशवाहा, डॉक्टर ताज फिजियोथैरेपी के रूप में डॉक्टर अवधेश कुमार उपस्थित होकर सभी मरीजों का सफल इलाज किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय मध्य विद्यालय तेतरिया के शिक्षक अब्दुल कलाम, महेश कुमार, संगीता कुमारी तो वहीं ख्वाब फाउंडेशन के युवा स्वयं सेवकों ने जबरदस्त कार्य किया। जिसमें शामिल रहे ख्वाब फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पणा सिंहा, शोला कुमार, शिविर प्रभारी विकेश कुमार, संदीप कुमार, टोनू सौम्या, अनुज कुमार अंजली कुमारी प्रीति कुमारी श्वेता कुमारी रंजीत कुमार ,मुक्ता पटेल , जीतन पासवान आदि शामिल रहे।

रक्तदान करने वालों में मुन्ना कुमार, विकेश कुमार, प्रशांत कुमार, विनय कुमार, भारत भूषण आजाद, रामबाबू कुमार, पिंटू कुमार, संदीप कुमार, मुन्ना कुमार सहनी, राजू कुमार पटेल आदि शामिल थे ।

आपका
मुन्ना कुमार

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u