Explore

Search

September 7, 2026 7:55 pm

IAS Coaching

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के लिए जमीन चिन्हित करें कार्यपालक पदाधिकारी- जिलाधिकारी

मोतिहारी।

जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव एवं अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा भी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारी से एक-एक कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं निर्देश दिया गया कि विभागीय गाइडलाइन के अनुसार यथाशीघ्र जमीन चिन्हित करें। डीएम ने कहा कि इस कार्य में संबंधित अंचल अधिकारी का सहयोग प्राप्त करें। अगर कहीं दिक्कत है तो अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण से मिलकर बताएं और कार्यों को गति दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगर जमीन चिन्हित हो गई है तो उसका सीमांकन कराते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाए। इस क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी रक्सौल ने बताया कि रक्सौल में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और उसका सीमांकन भी कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा चिह्नित भूमि का जमाबंदी करा लेने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नगर पंचायत/ नगर परिषद के बोर्ड की बैठकों में लिए गए निर्णय की कार्यवाही प्रतिवेदन विभागीय सचिव को भेजते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय को भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को नगर पंचायत/ नगर परिषद क्षेत्र में सौंदर्यीकरण की योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में यदि तालाब या पोखर है तो उसके सौंदर्यीकरण की योजना का भी प्रस्ताव लिया जा सकता है।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सात निश्चय, सातनिश्चय (2), प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए आवास), प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) 2.0, जल जीवन हरियाली, हर-घर नल का जल योजना सहित राजस्व संग्रहण समीक्षा की गई और निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में इस वित्तीय वर्ष में ही प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u