मोतिहारी।
राज्य सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के सौजन्य से मोतिहारी के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीम में भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। इसमें जिला स्तर पर स्कूली बच्चों की टीम बनाई गई है जो प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सह शुभारंभ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी सौरभ सुमन यादव,जिला खेल पदाधिकारी
शुभम कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, जिला जन संपर्क अधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी राहुल कुमार,जिला नियोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीम के प्रतिभागी बच्चे एवं उनके प्रशिक्षक/ सपोर्टिंग स्टाफ उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागी बच्चों ने मार्च-पास्ट किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी गई। ज्ञातव्य है कि मशाल खेल प्रतियोगिता अंतर्गत फुटबॉल खेल के लिए पूर्वी चंपारण मोतिहारी का चयन आयोजक के रूप में किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 525 खिलाड़ियों ने आज प्रथम दिन अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच मंगलवार को सुबह 7 बजे से प्रारंभ होंगे।
सोमवार को कुल 16 मैच आयोजित किए गए। मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे—
पटना ने मुंगेर को हराया
समस्तीपुर ने नालंदा को पराजित किया।
वैशाली ने सुपौल को मात दी
मुजफ्फरपुर ने औरंगाबाद को हराया।
पटना (U-14) ने समस्तीपुर को हराया।
वैशाली ने मुजफ्फरपुर को पराजित किया।
पूर्वी चंपारण ने खगड़िया पर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के संचालन में अरविंद कुमार, भानु प्रकाश, अरुण कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, खेल विभाग से रमेश कुमार, मुबाशिर, तथा जिले के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गांधी मैदान में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और प्रदर्शन दर्शनीय रहा। प्रतियोगिता का अगला चरण कल से जारी रहेगा।


