Explore

Search

April 21, 2026 6:26 am

IAS Coaching

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई

मोतिहारी।

सुगौली नगर के माई स्थान वार्ड 10 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद सिकरहना नदी में पूजन-अर्चन कर जलभरी की गई। कथावाचक हर्षवर्धन जी महाराज ने वैदिक मंत्रोंचारण के साथ पुजा अर्चना करा कर जल बोझी कराया। पुनः कलशयात्रा यज्ञ स्थल पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई।

शोभा यात्रा के दौरान प्रदीप सरार्फ, विकास शर्मा .श्याम शर्मा. उमेश कुमार गुप्ता, नारायण कुमार.अंकुर चौधरी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार, विरेन्द्र कुमार सरार्फ, कुंदन कुमार, उदय गुप्ता, अमित कुमार सर्राफ, बेचू साह, अशोक सोनी, शंकर सर्राफ, रौशन सर्राफ सहित कई अनुप कुमार स्थानीय लोग मौजूद थे और तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

आयोजन समिति के अनुसार, कथा का शुभारंभ गुरुवार से होगा। अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथावाचक संत लाडले हर्षवर्धन महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का विस्तृत वर्णन करेंगे। आयोजन स्थल पर आकर्षक पंडाल, मंच सज्जा, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीने के पानी, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। कथा के दौरान भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीला, भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गोवर्धन लीला और रास पंचाध्यायी जैसे आध्यात्मिक प्रसंगों का श्रवण कर सकेंगे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u