Explore

Search

July 24, 2026 4:46 am

IAS Coaching

राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता  अंडर 16 में सारण व अंडर 14 में कटिहार बना विजेता

मोतिहारी।

मोतिहारी में 8 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय मशाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का सफलतापूर्वक समापन आज किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 दिसंबर को जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला खेल पदाधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेला गया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में अंडर 14 में कटिहार और जमुई वहीं अंडर 16 में सारण और पश्चिम चंपारण की टीमें फाइनल में प्रवेश किया। दोनों फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंडर 14 में कटिहार ने जमुई को 4_0 से पराजित कर फाइनल मैच जीता वहीं अंडर 16 में सारण ने पश्चिम चंपारण को 2_1 से पराजित कर चैंपियन बना। प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।

मशाल प्रतियोगिता 2025 का उद्देश्य
‘मसाल खेल प्रतियोगिता’ बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को खेल के क्षेत्र में पहचान दिलाना तथा उन्हें बड़े स्तर पर खेलने हेतु तैयार करना है।
यह प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की जाती है—
1. विद्यालय स्तर
2. संकुल स्तर
3. प्रखंड स्तर
4. जिला स्तर
5. राज्य स्तर
इन्हीं चरणों के अन्तर्गत राज्य स्तरीय मसाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन पूर्वी चंपारण जिले को सौंपा गया था।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राज्य से दो दर्जन से अधिक तकनीकी पदाधिकारी मोतिहारी पहुंचे और तीनों दिनों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साथ ही, जिला पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण मोतिहारी एवं जिला खेल पदाधिकारी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण प्रतियोगिता सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
समापन समारोह में प्रमाण पत्र और ट्रॉफी श्री मुकेश कुमार सिन्हा अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण, जिला खेल पदाधिकारी सह आयोजन सचिव जिला नियोजन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन, जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा सभी विजेता और उपविजेता टीम को दिया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निम्न तकनीकी पदाधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का विशेष योगदान रहा—
जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रभाकर जायसवाल,अरविंद कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार प्रसाद, भानु प्रकाश, रवि रंजन कुमार, अनिमेश कुमार, संजीव कुमार रजक, विजय शंकर राय, रवि कुमार, सर्वोत्तम रंजन, राजन कुमार, विपुल कुमार, गुड़िया कुमारी, सुरभि कुमारी, रश्मि रंजन, साथ ही खेल भवन से मोहम्मद मुबाशिर और रमेश कुमार ने भी उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u