Explore

Search

April 21, 2026 3:51 pm

IAS Coaching

सुगौली के द रेडियंट पब्लिक स्कूल सुगौली में 17वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

सुगौली के द रेडियंट पब्लिक स्कूल सुगौली में 17वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र, अभिभावक व गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपस्थित अतिथि व गणमाण्यों को फुल माला व अंग बस्त्र देकर स्वागत किया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी हुनर व कला से दर्शकों को खुब झुमाया। छात्रों ने अपने अनोखे अंदाज में भरपूर मनोरंजन के साथ लोगों को खुब हंसाया। नन्हें छात्रों ने अपने नृत्य व सुरीली आवाज में गाना गाकर उपस्थित दर्शको को झुमने पर मजबूर कर दिया। छात्र व छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य कर दर्शको की खुब तालियां बिटोरी।

छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक श्री गुप्ता ने सांस्कृतिक व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सही लग्न के साथ पढ़ने और शिक्षकों को अपनी जबाबदेही का निर्वाहन करने का नसीहत दिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यालय का 17वां वार्षिकोत्सव है। इस मौके पर आयोजित समारोह के जरिए सभी छात्र व अभिभावक एकत्रित हुए है। मंच का संचालन प्रभाकर झा ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य तृप्ति श्रीवास्तव ने की।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा, डॉक्टर सुधीर कुमार, डॉक्टरपवन कुमार, राम एकबाल प्रसाद, संजय संजू, डीके आजाद, मो.रूस्तम आलम, श्याम शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, मैनेजर सहनी सहित बड़े संख्या में छात्र, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u