Explore

Search

July 24, 2026 4:46 am

IAS Coaching

मुख्यमंत्री ने केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूरा करने का दिया निर्देश,मुख्यमंत्री ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का किया भ्रमण

मोतिहारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां निर्माण कराए जा रहे ऑडिटोरियम, पर्यटकीय सुविधा आदि के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। केसरिया बौद्ध स्तूप को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सेंटर के निर्माण से पर्यटकों को सहूलियत होगी और बौद्ध धर्म के विभिन्न आयामों तथा बिहार के गौरवशाली गाथा को वे जान सकेंगे।

ज्ञातव्य है कि निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में 5डी थियेटर बनाया जा रहा है जहां 48 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा होगी। यहां महत्वपूर्ण बौद्ध शिक्षाओं से संबंधित फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे। यह आगंतुकों के लिए परिचयात्मक क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा। बिहार पेवेलियन बनाया जाएगा जहां बिहार के ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे। राज्य की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शानेवाले शैक्षणिक डिस्प्ले का निर्माण किया जाएगा। यहां 90 से अधिक मूर्तियों को विशेष बॉक्सनुमा संरचनाओं में स्थापित किया जाएगा और खुले क्षेत्रों में कलात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही बिहार के विभिन्न ऐतिहासिक बौद्ध स्मारकों की 8 प्रतिकृतियां भी रखी जाएंगी। इन्हें परिसर के चारों कोनों में स्थापित किया जाएगा।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का भ्रमण कर वहां के पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने केसरिया बौद्ध स्तूप को सुरक्षित रखने एवं विकसित करने के लिए अनेक काम कराए हैं। इस परिसर को सुरक्षित रखें, इसका रख-रखाव एवं विकास के लिए कार्य करें। साथ ही पर्यटकीय सुविधाओं का भी ख्याल रखें।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ग्राम ताजपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के विभिन्न भागों की साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा और दवा की उपलब्धता, निःशुल्क टीकाकरण आदि के बारे में वहां के चिकित्सक से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां इलाज के लिए आनेवाले मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ख्याल रखें। सेंटर से जुड़नेवाली सड़क का और चौड़ीकरण करें ताकि यहां पहुंचने में सहूलियत हो।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री  सुनील कुमार, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक  शालिनी मिश्रा, विधायक  श्यामबाबू प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव  लोकेश कुमार सिंह, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के निदेशक  मयंक बरबड़े, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त  कौशल किशोर, जिलाधिकारी  सौरम जोरवाल, पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u