Explore

Search

September 7, 2026 6:28 pm

IAS Coaching

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया

पटना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरीक्षण के दौरान पार्क में संरक्षित किए गए मगध साम्राज्य काल से संबंधित स्तम्भ के अवशेषों को देखा। पार्क में बुलंदीबाग उत्खनन, कुम्हरार उत्खनन, मौर्यकालीन अस्सी स्तंभों युक्त विशाल कक्ष आदि से जुड़ी जानकारी से संबंधित लगे बोर्ड का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कुम्हरार पार्क को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुम्हरार पार्क काफी ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल है, जो मगध साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पार्क को और बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कुम्हरार पार्क का इतिहास बहुत पुराना है। यह स्थल प्राचीन पाटलिपुत्र शहर का हिस्सा था, जो मगध साम्राज्य की राजधानी थी। यहां पर मौर्य, गुप्त और पाल शासकों के समय के अवशेष मिले हैं। इस पार्क में 80 स्तंभों वाला एक विशाल कक्ष है, जो मौर्यकालीन वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u