संगठन पुनर्गठन और भविष्य की रणनीति पर जन सुराज की अहम बैठक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौ
जन सुराज संगठन के नवनिर्माण एवं संगठनात्मक मजबूती को प्रभावी रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को पूर्वी चंपारण के ढाका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर संजय सिंह ने की।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जन-जन तक जन सुराज के विचारों और उद्देश्यों को पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे।
इस अवसर पर डॉ. एल.बी. प्रसाद, इंजीनियर संजय सिंह भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, निरंतर संवाद और जमीनी जुड़ाव को जन सुराज की सबसे बड़ी ताकत बताया।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने और जन सुराज के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।




Total Users : 16038
Views Last 30 days : 2427
Views This Month : 1323