Explore

Search

July 24, 2026 2:49 am

IAS Coaching

निगरानी टीम ने घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 निगरानी टीम ने घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

मोतिहारी।

जिले में एक बार फिर निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर सरकारी कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छोड़ादानो प्रखंड अंतर्गत भेलवा पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार के खिलाफ की गई। निगरानी टीम ने उसे पाँच हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया, जिससे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।  जानकारी के अनुसार, भेलवा पंचायत के एक किसान ने अपनी जमीन से संबंधित दाखिल-खारिज कराने के लिए राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार से संपर्क किया था। आरोप है कि दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के बदले कर्मचारी ने किसान से अवैध रूप से रुपये की मांग की।

किसान द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर कर्मचारी ने उसका आवेदन रिजेक्ट करने की धमकी दी। मजबूर होकर किसान ने घूस देने की सहमति जताई, लेकिन इसके साथ ही उसने निगरानी विभाग में पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोपों को सही पाया गया। इसके बाद योजना बनाकर घूस की राशि तय की गई। तय रणनीति के तहत पांच हजार रुपये की घूस की रकम को रसायनयुक्त किया गया और किसान को निर्देश दिया गया कि वह निर्धारित स्थान पर कर्मचारी को पैसा दे। जिसके बाद राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार ने किसान को छोड़ादानो रेलवे स्टेशन पर बुलाया। जैसे ही किसान ने उसे घूस की रकम सौंपी और कर्मचारी ने पैसे अपने पास रखे, पहले से घात लगाए निगरानी टीम के सदस्यों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर हुई कार्रवाई से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी कर्मचारी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u