Explore

Search

April 21, 2026 12:16 am

IAS Coaching

मोतिहारी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहुत की गयी

मोतिहारी।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहुत की गयी। जिसमें निम्नांकित विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निदेश दिया गया।
वर्ष 2025 में घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में मुआवजा भुगतान की समीक्षा करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवेदकों को आवेदन दाखिल करने के लिए सूचित करने हेतु निदेशित किया गया। सभी थानाध्यक्षों को सड़क दुर्घटनाओं को i-RAD/e-DAR पोर्टल पर शत प्रतिशत निर्धारित अवधि के अंदर प्रविष्टि करने हेतु निदेशित किया गया। सभी सड़क विभाग को दुर्घटना प्रवण क्षेत्रों/ स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने हेतु निदेशित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों/कर्मियों के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ लिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u