Explore

Search

April 21, 2026 4:46 am

IAS Coaching

समृद्धि यात्रा को लेकर आयुक्त ने की योजनाओं की व्यापक समीक्षा

समृद्धि यात्रा को लेकर आयुक्त ने की योजनाओं की व्यापक समीक्षा,समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के दिए निर्देश

बेतियां।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पश्चिम चम्पारण जिले में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर आज आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, श्री गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयुक्त ने प्रगति यात्रा, सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित योजनाओं के साथ-साथ जिले में क्रियान्वित विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि योजनाओं क्रियान्वयन तत्परतापूर्वक करें। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण, कार्यों की वास्तविक प्रगति और जनसुविधाओं से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को सफल, प्रभावी और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य करे।

समीक्षा बैठक के पूर्व आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के दौरान चिन्हित स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, प्रभारी उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता  राजीव रंजन सिन्हा, नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u