Explore

Search

April 21, 2026 5:24 pm

IAS Coaching

पावर सब स्टेशन निर्माण को लेकर भूमि विवाद सामने आया

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के रघुनाथपुर उच्च विद्यालय परिसर स्थित खाली पड़ी जमीन पर प्रस्तावित पावर सब स्टेशन निर्माण को लेकर भूमि विवाद सामने आया है। सीओ द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट निर्गत किए जाने के बाद विद्युत विभाग के कर्मी स्थल पहुंचे। जब निर्माण कार्य के लिए जमीन की मापी एवं खूंटा गाड़ने का कार्य करना शुरू किए तो प्रखंड के करमवां गांव निवासी किशोर चन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंच उक्त जमीन को अपनी बताते हुए कार्य को तत्काल रुकवा दिया।श्री मिश्रा ने दावा किया कि यह जमीन उनके परिवार की है। जिसके सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यह मामले को लेकर डीसीएलआर के यहां एक केस दर्ज किया गया है। जिसमें सुगौली सीओ और विद्यालय के एचएम को पार्टी बनाया गया है।वही 6/25 केस संख्या भी बताया और कहा कि बिना वास्तविक स्वामित्व की जांच किए प्रशासन द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया, जो गलत है।

जबकि दूसरी ओर विद्यालय प्रशासन ने भी जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार झा ने बताया कि यह भूमि विद्यालय की है। जिसे भू-स्वामी द्वारा राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री कर विद्यालय को दान किया गया है। इसी परिसर में प्लस टू विद्यालय तथा गेट के सामने एक अन्य विद्यालय भवन का निर्माण पहले ही हो चुका है। जहां वर्षों से नियमित रूप से बच्चों का पठन-पाठन होता आ रहा है।उन्होंने आशंका जताई कि पावर सब स्टेशन बनने से नवनिर्मित विद्यालय भवन तक बच्चों के आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा। जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित होंगी।

मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के कर्मियों ने बताया कि जिला पदाधिकारी स्तर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद ही कार्य प्रारंभ किया गया है। रविवार को संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यस्थल का निरीक्षण किया था। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। फिलहाल भूमि विवाद के चलते कार्य रोक दिया गया है और प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u