Explore

Search

July 24, 2026 7:39 am

IAS Coaching

चीनी मिल में तकनीकी गडबडी होने से करीब छह दिन से मिल बंद, विधायक ने लिया जायजा

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली चीनी मिल में तकनीकी गडबडी होने से करीब छह दिन से मिल बंद है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मिल के ब्वॉयलर में आई गडबड़ी के कारण गन्ने की पेराई ठप है। जिसको लेकर मरम्मती कार्य में इंजीनियर जूटे है। गुरुवार से चीनी मिल चलने की संभावना है। पार्ट्स की मरम्मती के लिए एक्सपर्ट पहुंचे है। मिल बंद होने के कारण किसान परेशान दिख रहे है। चीनी मिल बंद होने की जानकारी पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता मंगलवार को चीनी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मिल अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। किसानों की समस्याओ को देखते हुए उन्होंने विशेष चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। विधायक श्री गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल में हुई तकनीकी खराबी का जायजा लिया और शिघ्र हीं किसानों के हित में पेराई शुरू करने का निर्देश दिया। 24 घंटे के अंदर मिल चालू हो जाएगा।

बताया जाता है कि इसे पूरी तरह से फिट करने के लिए करीब पचास लाख रुपए और चालीस दिन का समय चाहिए। लेकिन अभी संभव नहीं है,कारण कि किसानों का गन्ना तैयार है। पेराई का यह सीजन है। जिसके कारण इसे चलने लायक बनाया जा रहा है। जो लो प्रेसर के साथ काम करेगा। जिसके लिए एक्सपर्ट लगे है।

गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मिल में तकनीकी खराबी होने के कारण नोकेन लगा दिया गया। सरकार और विभाग को सूचना दे दिया गया। किसानों के मोबाईल पर मैसेज भेज दिए गए। वावजूद भी कुछ किसान गन्ना लेकर चीनी मिल में पहुंच गए। जिनका वामुश्किल पेराई हुआ। लेकिन ब्वॉयलर पूरी तरह से गर्म हो गई तो दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पेराई बंद कर दिया गया। जिससे कुछ किसानों का गन्ना रह गया। अभी एक्सपर्ट लगे है। गुरूवार से मिल चालू हो जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u