Explore

Search

July 24, 2026 7:38 am

IAS Coaching

सुगौली चीनी मिल में तकनीकी गडबड़ी हुई दुर, गन्ने की पेराई शुरु

मोतिहारी।
करीब एक सप्ताह से तकनीकी गडबड़ी के कारण बंद पड़ी सुगौली चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू होते हीं मिल परिसर में किलकारी गुंजने लगी। पूरी क्षमता अनुसार गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। जिसके बाद किसानों का आना जाना शुरू हो गया। मिल में पेराई ठप होने से चिंतित किसान उत्साहित हो उठे। इससे पहले प्रबंधन द्वारा बॉयलर में आई तकनीकी खराबी को ठीक होने और पेराई शुरू होनी की सूचना किसानों के मोबाइल पर मैसेज आने लगे। जिससे किसानों की उम्मीद जग गई। जिसके बाद किसान गन्ने की कटाई में जूट गए।

मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्रों पर आज से गन्ना खरीद शुरू हो गई है। जहां पूरी क्षमता अनुसार पेराई कार्य किया जा रहा है। पूरे सीजन में प्रतिदिन पैंतीस हजार क्विंटल की क्षमता अनुसार पेराई होगी। ब्यॉलर सहित पूरी मिल की गड़बड़ियों को एक ही बार की इस बंदी के दौरान सुधार कर लिया गया है। विशेषज्ञ इंजीनियरो की तीन अलग अलग टीम ने पूरी फैक्ट्री की तकनीकी गड़बड़ियों को केवल एक सप्ताह में दुरुस्त किया है। जिससे पहले की तरह गन्ना पेराई एवं बिजली उत्पादन का कार्य शुरू हो गया है।

इस बाबब गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मिल में आई तकनीकी गडबडी ठीक कर लिया गया है। आज से विधिवत पूरी क्षमता के साथ पेराई और गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u