Explore

Search

March 16, 2026 2:16 am

IAS Coaching

नीतीश सरकार ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, सम्राट चौधरी पटना तो विजय सिन्हा संभालेंगे मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी

नीतीश सरकार ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, सम्राट चौधरी पटना तो विजय सिन्हा संभालेंगे मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी

पटना।

राज्य सरकार ने विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी को लेकर मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। 2025 विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। मंत्रियों को विभागों का जिम्मा दिया गया। इसी कड़ी में अब मंत्रियों को जिलों का प्रभार भी दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के मनोनयन से संबंधित पूर्व की सभी अधिसूचनाओं को विलोपित कर नए सिरे से यह व्यवस्था लागू की गई है। अगले आदेश तक मंत्रियों को उनके नाम के सामने अंकित जिलों का प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष नामित किया गया है।

 

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u