Explore

Search

April 20, 2026 10:51 pm

IAS Coaching

सरस्वती पूजा को लेकर सुगौली थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील

सरस्वती पूजा को लेकर सुगौली थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील, डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

मोतिहारी।

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुगौली थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूजा पंडालों एवं प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक गानों के प्रसारण की अनुमति नहीं होगी।

 पुलिस निरीक्षक संजीव मौआर और सीओ कुंदन कुमार ने मौजूद लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा, मुखिया सोनालाल सहनी, नईम खान, बृजाभार साह, नुरूल होदा कुरैशी, अशोक सोनी, मो. साबिर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाने का संकल्प लिया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u