मोतिहारी।
गांधी संग्रहालय में एक नए सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है, जो अब सभी छात्रों और आम जनता के लिए खुला है। यह पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों और नागरिक गण के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन के रूप में कार्य करेगा। इस पुस्तकालय में पूर्व से विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। छात्रों की आवश्यकताओं और रुचियों को ध्यान में रखते हुए, उनसे फीडबैक लेने के बाद भविष्य में और अधिक पुस्तकें जोड़ी जाएंगी।
पुस्तकालय के सुचारु संचालन के लिए रजिस्टर रखे जाएंगे जिसमें नागरिक अपनी एंट्री करेंगे और फीडबैक देंगे। साथ ही, पाठकों की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्रों को अध्ययन के लिए एक उपयुक्त वातावरण मिल सके।यह पहल बच्चों पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देगी और युवाओं को पुस्तकों की और ले जाने का प्रयास करेगी।
स्थानीय छात्रों और निवासियों से अपील की जाती है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और पुस्तकालय को एक जीवंत शैक्षिक केंद्र बनाने में अपना योगदान दें।



Total Users : 17220
Views Last 30 days : 1329
Views This Month : 540