Explore

Search

April 20, 2026 5:29 pm

IAS Coaching

विधायक ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया,पठन-पाठन का लिया जायजा

मोतिहारी।

जिला के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक विशाल कुमार शाह ने छौड़ादानों प्रखंड स्थित बैसाखवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान पठन पाठन का जायजा लिया। कुछ देर के लिए वे शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर मध्यान भोजन की गुणवत्ता परखी और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच की। विधायक का यह सहज अंदाज देखकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए।

विधायक विशाल कुमार कक्षाओं में भी गए, जहां उन्होंने छात्रों से पढ़ाई-लिखाई, शिक्षकों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से कहा कि उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मध्यान भोजन और शिक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान विधायक को गुणवत्ता में हल्की कमी मिली। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने भोजन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को भी व्यवस्था में सुधार के लिए चेतावनी देने को कहा। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और पौष्टिक भोजन मिले, ताकि अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेजने की मजबूरी न रहे।

उनके इस औचक निरीक्षण से जहां छात्रों में खुशी दिखी, वहीं शिक्षकों में हलचल मच गई है। जबकि अभिभावकों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से विद्यालयों की निगरानी होती रही और शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई, तो उन्हें अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u