Explore

Search

July 24, 2026 12:51 pm

IAS Coaching

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में हुई आवश्यक. बैठक

मोतिहारी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2025 के अन्तर्गत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थीयों के प्रोत्साहन राशि वितरण के क्रम में वंचित रह गए विद्यार्थीयों के संबंध में एक बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। विदित हो कि अधिकांश विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जा चुका है, तथा आवश्यक कागजात (मार्कशीट, एडमीट कार्ड, बैंक पासबूक, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र) जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा नहीं किए जाने के कारण इंटर स्तर के 370 अल्पसंख्यक छात्राएँ, मौलवी स्तर के 173 अल्पसंख्यक छात्राएँ तथा फौकानिया स्तर के 166 अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं अब तक प्रोत्साहन राशि से वंचित रह गये हैं।

उक्त वंचित अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि 15 दिनों के अन्दर वे अपने-अपने प्रखण्ड के वंचित अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं के संबंधित विद्यालयों से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक कागजात अविलंब जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि शेष बचे विद्यार्थियों को भी निर्धारित समय-सीमा के अन्दर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा सके। साथ हीं मो० साजिद, सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पूर्वी चम्पारण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u