Explore

Search

April 21, 2026 3:42 pm

IAS Coaching

पंचायत सरकार भवन के स्थल चयन के विरूध ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के बगही में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर प्रशासनिक फैसले के खिलाफ ग्रामीणों प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय न केवल नियमों के विपरीत है, बल्कि पंचायत व्यवस्था की मूल भावना पर भी चोट करता है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत राज बगही का पंचायत मुख्यालय वर्षों से ग्राम बगही में ही स्थापित है और वहीं पर्याप्त सरकारी भूमि भी उपलब्ध है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा दूसरे गांव में भवन निर्माण की योजना तैयार करना सीधा-सीधा मनमानी और पक्षपात को दर्शाता है।

 

इसको लेकर ग्राम बगही निवासी अब्दुल सत्तार सहित ग्रामीणों ने बिते 13 जनवरी और 19 जनवरी को सीओ, डीएम एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि आवेदन दिए जाने के 21 दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीणों में भारी रोष है। उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में स्पष्ट और न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा। मौके पर शेख सोबराति, अब्दुल सत्तार, जवाहर झा, बैद्यनाथ झा, अनिल श्रीवास्तव, असगर अली, शेख साहेब, रविभूषण कुमार, अमर यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u