मोतिहारी।
दहेज प्रताड़ना के केस से तंग आकर सुगौली थाना क्षेत्र के बसघटिया का एक युवक बिते दिन मुंबई में आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी पर परिजनों में मातम है। जानकारी के अनुसार सुगौली के बसघटिया निवासी राजू मिश्र का पुत्र सौरभ मिश्र मुंबई के पनवेल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और अपने माता पिता के साथ वही रहता था। उसकी शादी 16 अप्रैल 2021 को पताही थाना के पदुमकेर में हुआ था।
शादी के बाद उसकी पत्नी ने अप्रैल 2023 में पटना के रूपस थाना में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराई थी। जिसके बाद सौरभ परेशान रहने लगा। उसके माता पिता गांव में एक कार्यक्रम में मुंबई से आ गए। इसी बीच सौरभ ने 2 फरवरी को सलफास की गोली खाली। घर से जब माता पिता मुंबई पहुंचे तो वह घर मे पड़ा हुआ था। उसको लेकर नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद माता पिता चीखने चिल्लाने लगे। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
मृतक के चाचा पप्मू मिश्रा ने बताया कि मेरे पिता जी का 29 तारिख को बरखी था। भैया भाभी उसी में घर आए थे। वापसी टीकट 31 को था। जब 2 फरवरी को जब वे लोग मुंबई पहुंचे तो पता चला। भतीजा सुसाइट नोट लिख कर ऐसा कर लिया था। जब से उसका शादी हुआ तब से वह तनाव में रहता था। उसकी पत्नी हमेशा टर्चर करती थी।


