मोतिहारी।
छात्रों को उच्च शिक्षा मिल सके,जिसके लिए सुगौली में अब डिग्री कॉलेज खुलेगा। सरकार की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सुगौली नगर के एमजेके स्टेडियम के समीप डिग्री कॉलेज खुलेगा। जिसके लिए स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता प्रयासरत थे। उन्होंने डिग्री कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विभागीय मंत्री से मिलकर मांग किया था। इसके लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है।
स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने बताया कि इसी नये सत्र नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुगौली में जबतक भवन नहीं बनता है, तबतक नंद उच्च विद्यालय में इसका काम काज चलेगा। जुलाई से नये सत्र में यहां नामांकन शुरू हो जाएगा। वहीं डिग्री कॉलेज खुलने की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक, सासंद एवं सरकार के प्रति आभार जताया है।
भाजपा नेता सह उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुगौली इकाई की बहुप्रतीक्षित डिग्री कालेज की मांग को बिहार की एनडीए सरकार में विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता के नेतृत्व में सुगौली व रामगढवा प्रखंड में तत्परता के साथ स्थल चयन प्रक्रिया पूरा कराने के लिए विधायक का प्रयास सराहनीय है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, पार्षद पति मो. अलीहसन, जन जागरण मंच के सचिव मधुरेन कुमार, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, एभीवीपी के बबलू गुप्ता, प्रशांत सर्राफ, अंकुर चौधरी आदि ने भी हर्ष जताया है।




Total Users : 16038
Views Last 30 days : 2427
Views This Month : 1323