राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में मोतिहारी के आधा दर्जन मजदूरों की मौत, पूर्वी चंपारण के गांवों में कोहराम
मोतिहारी।
राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस घटना में आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो गई है। फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। आग और घने धुएं के बीच कई मजदूर जिंदा जल गए।
प्रशासन के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें मोतिहारी के छह मजदूर शामिल हैं। जिला प्रशासन ने छह मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जबकि अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हादसे की खबर मिलते ही नुरुल्लाह गांव समेत अन्य प्रभावित गांवों में कोहराम मच गया। कई परिवारों के इकलौते कमाने वाले सदस्य इस हादसे में जान गंवा बैठे। गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिकारगंज थाना क्षेत्र के सुजांत पिता शिव पासवान, घोड़ासहन थाना क्षेत्र का मिंटू पिता सिकंदर पासवान , हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव के अजीत पिता सुरेंद्र, रवि पिता राजदेव ,श्याम पिता जयदेव, और हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर का अमरेश पिता कृष्ण लाल


