Explore

Search

April 19, 2026 8:03 pm

IAS Coaching

छपवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन, व्यापारियों में उत्साह

छपवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का गठन, व्यापारियों में उत्साह,दिवाकर गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश कुमार गुप्ता सचिव बने

चैम्बर ऑफ कॉमर्स सुगौली की अंगीभूत इकाई के रूप में छपवा चैम्बर ऑफ कॉमर्स का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैम्बर के अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने नई कार्यकारिणी के गठन और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा व्यापारिक गतिविधियों को सशक्त बनाना है। गठित नई कार्यकारिणी में दिवाकर गुप्ता को अध्यक्ष, मुकेश कुमार गुप्ता को सचिव एवं विकास कुमार को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

मयंक कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष तथा अरुण दास को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार मिश्रा, पंकज जायसवाल, सुकन साह, नवीन कुमार, बुनीलाल साह, राम कुमार, विकास कुमार जायसवाल को मनोनीत किया गया। जबकि रंजीत कुमार गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। संरक्षक मंडल में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और अनिल कुमार गुप्ता को शामिल किया गया। सदस्य के रूप में मुन्ना दास, अर्जुन कुमार, सतन सर्राफ, संतोष दास, राजू कुमार, सतेंद्र कुमार गुप्ता, दीपरंजन कुमार, सुरेश साह, राज गुप्ता, बिनोद भगत, ईश्वर दास सहित कई अन्य शामिल है।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नई टीम के गठन से छपवा क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u