Explore

Search

July 24, 2026 9:29 am

IAS Coaching

विभिन्न जगहों पर फगुआ महोत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

सुगौली प्रखंड के विभिन्न जगहों पर  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित लोग होली के रंग में रमते नजर आए। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ के आवास पर फगुआ महोत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामिण शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद डा. संजय जायसवाल एवं विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने किया। होली मिलन समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। जहां उपस्थित कलाकारों ने पारंपारिक होली के गाना से उपस्थित लोगों को खूब झूमाया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं व्यक्त किया। होली के गाना के धुम पर लोग खुब थिरके। लोगों ने एक दुसरे से गले मिल जमकर झूमा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। होली के गाने के साथ रंग गुलाल व फुल के बौछार से लोग होली के रंग में रंग गए। इस कार्यक्रम में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। जो आपस में एक दुसरे को अबीर गुलाल लगा कर आपसी सौहार्द व भाईचारे का मिसाल पेश किया। मौके पर सांसद, विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मौके पर अशोक पाण्डेय, प्रमोद शंकर सिंह, अखिलेश गुप्ता, धर्मेन्द्र नायक, अंकुर चौधरी, राघवेन्द्र कुमार, अशोक सोनी, प्रभाकर मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, रंजीत झा, अनिरुद्ध सिंह, हर्षवर्धन सर्राफ, अनिल कुमार गुप्ता, मो. साबिर सहित अन्य उपस्थित थे।

इधर अपन लाल अपने पार्टी के संस्थापक जीतेन्द्र तिवारी ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां बडे संख्या में लोग उपस्थित होकर अबीर गुलाल लगाकर एक दुसरे को बधाई दिया। जबकि होली के गाने पर लोग झूम उठे। उपस्थित कलाकारों ने लोगों को होली के धून में खुब झूमाया। जीतेन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए आपसी भाइचारे के साथ होली मनाने का अपील किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u