Explore

Search

April 22, 2026 5:42 pm

IAS Coaching

पानी भरे चंवर में डूबने से छह बच्चियों की हुई मौत, मचा कोहराम

मोतिहारी।

इस वक्त  की बड़ी खबर होली से पहले मोतिहारी में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। छह बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां बकरी चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान वे नहाने के लिए नदी में उतर गईं। नहाते समय एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य पांच लड़कियां भी गहराई में चली गईं और सभी डूब गईं। घटना केसरिया के राखवा पंचायत स्थित राखवा नदी में हुई।

सभी बच्चियों की उम्र 6 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। मृत बच्चियों की पहचान दीक्षा कुमारी (12), सोनाक्षी कुमारी (9) और प्रिया कुमारी (6) के रूप में हुई है। तीनों सगी बहनें थीं। इसके अलावा मनोज साहनी की दो बेटियां प्रिंस (11) और छोटी (8) की भी इस हादसे में मौत हो गई। साथ ही, कामेश्वर साहनी की 12 वर्षीय बेटी सोनाली की भी जान चली गई। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चे शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे। उनका रोज का रूटीन था घास काटना, बकरियां चराना और फिर नदी किनारे खेलना। मंगलवार को भी बच्चे नदी किनारे पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान प्रिंस नाम की बच्ची अचानक गहरे पानी में उतर गई और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए बाकी पांचों लड़कियां भी पानी में कूद गईं, लेकिन नदी के गहरे गड्ढे और तेज धारा की वजह से वे खुद भी उसमें समा गईं।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे खेलते-खेलते अचानक गहराई वाले हिस्से में पहुंच गए थे। कुछ ही सेकंड में सभी पानी में गायब हो गए। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही हादसा हो चुका था।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u