Explore

Search

April 22, 2026 5:46 pm

IAS Coaching

राज्य सभा के लिए सीएम सहित एनडीए उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, नीतीश कुमार ने सबको चौंकाया

 

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को एनडीए के उम्मीदवारों ने बिहार अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम तब सामने आया जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया। एनडीए की ओर से जदयू के नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर ने नामांकन भरा। वहीं भाजपा की तरफ से नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी राज्यसभा के लिए अपना पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां नीतीश कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

इस दौरान विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल भी काफी गरमाया हुआ नजर आया। एक ओर जहां रामनाथ ठाकुर के समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे थे, वहीं जदयू के कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। जदयू कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा परिसर तक कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा और विरोध के स्वर सुनाई दिए।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u