Explore

Search

September 7, 2026 5:46 pm

IAS Coaching

घरेलू गैस लेने के लिए गैस गोदाम में उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़, एजेंसी के अनुसार गैस की किल्लत नहीं

मोतिहारी के सुगौली में घरेलू गैस के लिए उपभोक्ताओं परेशान दिख रहे है। दूसरी ओर होटल संचालक भी परेशान है। हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन गैस लेने की होड़ लगी है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे।

 दोपहर करीब 20 से अधिका उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने गोदाम पहुंचे, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पाया। उन्हें बताया गया कि गैस खत्म हो गई है और शाम तक आने की संभावना है। इसके बाद ही गैस का वितरण किया जाएगा।

गैस एजेंसी के कर्मचारियों के अनुसार, बुधवार को गोदाम से लगभग 190 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं, प्रखंड के विभिन्न गांवों में पांच गाड़ियों से 310 गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी की गई। कर्मी छोटू कुमार ने बताया कि सुबह से ही गोदाम पर लोगों की भीड़ जमा होने के कारण होम डिलीवरी में परेशानी आई। उन्होंने यह भी बताया कि दोपहर बाद पहुंचे कुछ लोगों को गैस नहीं मिल पाई क्योंकि तब तक स्टॉक खत्म हो चुका था।

गैस एजेंसी ने बुकिंग संबंधी समस्याओं के कुछ कारण भी बताए। उनके अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरा नहीं है, जिन्होंने एक साल में 12 सिलेंडर ले लिए हैं, या जिनके पिछले सिलेंडर की डिलीवरी को 25 दिन पूरे नहीं हुए हैं, उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। कुछ लोग जानकारी के अभाव में परेशान हैं, जबकि कुछ अन्य देशों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण गैस की किल्लत की आशंका से सिलेंडर आरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u