Explore

Search

April 21, 2026 3:42 pm

IAS Coaching

माली पंचायत भवन निर्माण कार्य का पंचायती राज मंत्री ने लिया जायजा

मोतिहारी।

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का सुगौली में आगमन पर आरएलएम कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बेतियां से आने के क्रम में श्रीपुर चौक पर रालोसपा के वरिष्ठ नेता संत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।  कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल माला पहनाकर जयकारे लगाये। जहां मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं के प्रति आभार जताया।

 

इसके बाद मंत्री श्री प्रकाश प्रखंड के माली पहुंचे। जहां बन रहे पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन का मुआयना किया एवं कार्य की गुणवत्ता की जांच किया। पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में मंत्री दीपक प्रकाश ने माली पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री को निर्माण कार्य में कई कमियां देखने को मिलीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संवेदक को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। मंत्री ने मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके बाद बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश प्रखंड के उतरी श्रीपुर में वरिष्ठ नेता संत सिंह कुशवाहा के घर पहुंचे। जहां उनके आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर उन्हे अंग बस्त्र व फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

,

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u