Explore

Search

April 19, 2026 5:06 pm

IAS Coaching

नाबालिग के अपहरण में पुलिस को अबतक नही मिला सुराग, मां ने एसपी से लगाई गुहार

मोतिहारी।

सुगौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण  के बाद अबतक सुराग नहीं मिला है। जिससे परिजन चिंतित है। मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हे। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि केस के अनुसंधानकर्ता अभियुक्तों से मिलकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

एसपी को दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री का 26 मार्च को कोचिंग जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया है। इस मामले में सुगौली थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है, जिसमें संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

पीड़िता की मां का कहना है कि मामले के अनुसंधानकर्ता पर अभियुक्तों के प्रभाव में होने का आरोप है। बावजूद इसके अब तक न तो उनकी बेटी की बरामदगी हो सकी है और न ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।आवेदन में महिला ने खुद को विधवा और असहाय बताते हुए कहा है कि न्याय मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उनकी नाबालिग पुत्री की बरामदगी कराई जाए और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u