Explore

Search

April 21, 2026 3:50 pm

IAS Coaching

सुगौली में भाकपा-माले का 9वां जिला सम्मेलन संपन्न, प्रभुदेव यादव फिर बने जिला सचिव

सुगौली गर के सरगम मैरेज हॉल में भाकपा-माले का 9वां पूर्वी चंपारण जिला सम्मेलन  सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय आयोजन भाकपा माले केेंद्रीय कमिटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया। जिसमें प्रभुदेव यादव को लगातार पांचवीं बार जिला सचिव चुना गया। जबकि नवगठित जिला कमिटी में रूपलाल शर्मा, उपेंद्र सहनी, जीत लाल सहनी, रामबाबू राम, सिंधु देवी, राजकुमार शर्मा, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, शबनम खातून, विशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, शंभू लाल यादव, मोहम्मद इशराफिल, कुमानती देवी, देवंती देवी, राजेश कुमार, राकेश मुखिया और राघव साह को सदस्य बनाया गया है।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। वक्ताओं ने चंपारण से लेकर पूरे बिहार को बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाए जाने का आरोप लगाते हुए गांव और शहर स्तर पर जनसंघर्ष तेज करने का ऐलान किया। सिकटा के पूर्व विधायक सह भाकपा माले केेंद्रीय कमिटी सदस्य वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भाकपा-माले भूमि अधिकार, सम्मानजनक रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज को और मजबूत करेगी। उन्होंने अतिक्रमण और भूमि अधिग्रहण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने तथा किसानों की जमीन जबरन छीने जाने के खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया।

सम्मेलन में ग्रामीण और शहरी गरीबों, युवाओं तथा कामकाजी महिलाओं के बीच संवाद बढ़ाकर आंदोलन को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। साथ ही संविधान, आजादी और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के लहेरियासराय में होने वाले भाकपा-माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u