Explore

Search

April 20, 2026 1:36 am

IAS Coaching

नाबालिग पीड़िता की बरामदगी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने धरना दिया

मोतिहारी।

विश्व हिन्दू परिषद ने सुगौली थाना कांड संख्या 175/ 26 के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी को लेकर सुगौली थाना के समीप गांधी स्मारक मे धरना दिया। धरना की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख श्री मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता ने किया।

 

वंही धरना को सम्बोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत पुरे देश मे लव जेहाद और धर्मान्तरण की घटनाए घट रही है सरकार को इसके खिलाफ एक सशक्त कानून बनाना चाहिए। इन्होने कहा कि आज सुगौली कांड के लिए सांकेतिक धरना का आयोजन किया गया है यदि अविलंब अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई और पीडिता की बरामदगी नही हुई तो विहिप एक सशक्त आन्दोलन करेगा आगे धरना प्रदर्शन और बन्द का कौल भी विहिप करेगा।

धरना को विहिप के जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह विजय कुमार सिंह धीरज श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत हिन्दू लडकियो को लव जेहाद के तहत जेहादियो द्वारा उठाया जा रहा है लैंड जेहाद धर्मान्तरण थूक जेहाद हो रहा है सरकार और प्रशासन को इस पर ध्यान देना पडेगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u