Explore

Search

July 24, 2026 3:39 am

IAS Coaching

नीट- 2026 की परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक

मोतिहारी।

सरकार के विशेष सचिव,गृह विभाग ( विशेष शाखा), बिहार पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में नीट परीक्षा के लिए जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर बताया गया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी )-2026 का आयोजन आगामी 03 मई को होगा। पूर्वी चंपारण जिला में इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर 6203 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक एक पाली में आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी एवं जैमर की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा लें। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे।
सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसको लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि स्वयं से परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर देख लेंगे और इसे सुनिश्चित कराएंगे।

जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दिन शहर में जाम की समस्या नहीं रहे, इसे यातायात पुलिस के साथ समन्वय बना कर सुनिश्चित कराएंगे। बैठक में जिलाधिकारी के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी  निशांत सिहारा, जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u