Explore

Search

July 24, 2026 6:46 am

IAS Coaching

उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

मोतिहारी।

उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक मो. सरफराज नवाज, प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग-सह- उप निर्वाचन पदाधिकारी की अघ्यक्षता में श्री डा. राधाकृष्ण भवन में हुई। प्रभारी पदाधिकारी द्वारा निदेेश दिया गया कि प्रत्येक मासिक बैठक में सभी उर्दू कर्मी सभी वांछित प्रतिवेदन के साथ ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। विलम्ब से आने वाले या बिना पूर्व सूचना/अनुमति अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी।

 

सभी उपस्थित उर्दू कर्मी से मासिक प्रगति प्रतिवेदन की मांग की गई। संबधित उर्दू कर्मी द्वारा उनके प्रतिवेदन में दर्ज किये गये प्रविष्टि की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रतिवेदन के विभिन्न कालम में अंकित प्रविष्टि में कुछ विसंगतिया पाई गई जिसे अगली बार से सुधार करने का निदेेश दिया गया। सभी उर्दू कर्मी को निदेेश दिया गया कि उनके द्वारा उर्दू के विस्तार एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित किये गए कार्यों की एक प्रति अपने कार्यालय में संधारित रखे। प्रतिदिन दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित सरकारी विज्ञापन का उर्दू में अनुवाद कर सूचनापट्ट पर प्रदर्शित करने पर विशेष ध्यान दें। उर्दू संबंधी गतिविधियां कार्यालय में बनाए रखें। सभी उर्दू कर्मी द्वारा इस माह समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की सराहना की गई तथा निदेश दिया गया की भविष्य में भी इसी प्रकार ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध करायें ताकि सामेकित प्रतिवेदन विभाग को भी ससमय भेजा सके।

वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत जिला उर्दू नामा के प्रकाशन की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी पदाधिकारी द्वारा उक्त पत्रिका के मुद्रण एवं प्रकाशन का कार्य हर हाल में जून माह तक पूरा करने का निदेश दिया गया। निदेश दिया गया कि सभी उर्दू कर्मी अपने अपने प्रखण्ड या बगल के प्रखण्ड में अवस्थित एतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, पौराणिक, भौगोलिक महत्व रखने वाले स्थान एवं उस स्थान के उर्दू भाषा के विद्वान, लेखक, कवि इत्यादि की सूचना, आलेख रचना इत्यादि एकत्रित कर जिला उर्दू भाषा कोषांग को उपलब्ध करायेंगे ताकि उन्हें संकलित कर जिला उर्दूनामा पत्रिका में प्रकाशित किया जा सके।
5. साप्ताहिक विद्यालय भ्रमण की समीक्षा की गई । जिन कर्मियों द्वारा विद्यालय भ्रमण किया जा रहा है उनकी सराहना की गई । शेष कर्मियों को निर्देशित किया गया कि निदेशालय एवं जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण के निदेश का अनुपालन करते हुए साप्ताहिक विद्यालय भ्रमण सुनिश्चित करे तथा प्रतिवेदन जिला उर्दू भाषा कोषांग को भेजें। उन्हें यह भी निदेश दिया गया कि उक्त प्रतिवेदन समान प्रपत्र में भेजें तथा जिन विद्यालयों का नाम अभी तक हिंदी के साथ उर्दू में भी प्रदर्शित नहीं है उसकी सूचि तैयार कर कोषांग को भेजेंगे।

बैठक के समापन चरण में प्रभारी पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित उर्दू कर्मियों के बीच उर्दू पत्रिका उर्दू दुनिया , बच्चों कि दुनिया एवं ख्वातीन ए दुनिया कि तकसीम की गयी तथा उर्दू के प्रचार प्रसार के संबंध में विस्तार से विभिन्न आयामों एवं सभावनाओं पर चर्चा की गई। निदेश दिया गया कि सभी उर्दू कर्मी अपने अपने स्तर से उर्दू आबादी के बीच जनगणना फॉर्म में भाषा के कॉलम में उर्दू भाषा दर्ज कराने हेतु प्रचार प्रसार करना सुनुश्चित करेंगे तथा आम उर्दू भाषी जनता, विधालय के शिक्षक छात्र-छात्रा स्थानीय लेखक कवि इत्यादि द्वारा इस भाषा के विकास हेतु किये जा रहे प्रयास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं शुभकामनाओं के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u