Explore

Search

July 24, 2026 2:41 am

IAS Coaching

जिले में चल रहे समग्र शिक्षा अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मोतिहारी।

जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल के द्वारा  समाहरणालय स्थिति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिले में चल रहे समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रहलाद गुप्ता सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं असैनिक कार्यों से संबंधित अभियंता उपस्थित थे।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि जिला के 386 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाए जा रहे हैं। 218 विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना कराई गई है। विद्यालयों में कुल 3543 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट वितरित किए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन सुनिश्चित कराई जाए साथ ही सभी स्पोर्ट्स और म्यूजिकल टीचर के साथ बैठक कर विद्यालय में उपलब्ध कराई गई खेल सुविधा एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का बेहतर उपयोग किया जाए। विद्यालयों में बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है, जिसका नियमित उपयोग हो इसे सुनिश्चित कराया जाए।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों की नियमित जांच करें एवं बच्चों का खेलते हुए फोटो भी ग्रुप में डालें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रति माह कम से कम 15 विद्यालयों की जांच कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराएं साथ ही विद्यालय जांच के दौरान बच्चों से इंटरेक्ट करें और क्लासरूम में जाकर क्लास भी लें। इसका बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

जिलाधिकारी के द्वारा स्मार्ट क्लास में ऑनलाइन क्लास संचालन के बारे में भी पूछा गया जिस पर बताया गया कि जिला के सभी 30 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ऑनलाइन क्लासेस भी चलाया जा रहा है।
पाठ्य पुस्तक वितरण की स्थिति के बारे में बताया गया कि सभी विद्यालयों के सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण सत प्रतिशत कर दिया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय को बताया गया कि ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु 1519 बच्चों का अलॉटमेंट भेजा गया था जिसमें से 1229 बच्चों का नामांकन निजी विद्यालयों में किया गया है।

अपार आईडी की प्रगति के संबंध में बताया गया कि जिले में कुल 5,89,000 बच्चे नामांकित है जिसमें से 2,28,000 बच्चों का आधार बना हुआ है इनमें से 43611 बच्चों का अभी तक अपार आईडी बना दिया गया है और यह कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सभी प्रखंडों के मॉडल स्कूल में लाइब्रेरी का निर्माण किया जाना था, जिसके बारे में पूछने पर बताया गया कि जिला के सभी 30 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना कर दी गई है मॉडल स्कूल में भी लाइब्रेरी की स्थापना कराई जा रही है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड के सभी मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराएं।

बैठक में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला के विद्यालयों में चल रहे असैनिक कार्यों यथा अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, +2 मॉडल भवन,लाइब्रेरी सहित अन्य निर्माण कार्य की जानकारी दी गई एवं प्रगति से संबंधित फोटोग्राफ्स भी दिखाए गए।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज एवं मॉडल स्कूल का संचालन किया जाना है। इसको लेकर के जो स्कूल भवन चिन्हित है उसमें अगर किसी तरह की मरम्मत या मेंटेनेंस की जरूरत है तो यह कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u