Explore

Search

July 24, 2026 6:46 am

IAS Coaching

पोस्टमार्टम के बाद मृतक शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मोतिहारी।

सुगौली के जनता चौके के समीप बीते रात सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां रो-रोकर बदहवास हो गईं, जबकि गांव की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी रहीं। बताया जाता है कि निखिल इंटर का छात्र था। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके पिता बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार निखिल शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। स्थानीय पवन चौरसिया, विनोद ठाकुर समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

मृतक युवक थाना क्षेत्र के उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत कैथवलिया वार्ड-1 निवासी रामु राम के 18 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार बताया गया है।यहां बता दें कि जनता चौक पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला समेत बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामगढ़वा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ मौजूद दो युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक के साथ बाइक पर सवार अन्य युवकों ने बताया कि महिला को ठोकर मारने के बाद मृतक अचानक झूक गया। उसका बाइक आगे टकरा गया। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u