प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को UN के फूड डिपार्टमेंट ने एग्रीकोल अवॉर्ड दिया
पीएम नरेन्द्र मोदी को रोम स्थित फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द यूनाइटेड नेशंस (FAO) के ऑफिस में एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान FAO के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने दिया।
यह पुरस्कार पीएम मोदी को भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और ग्रामीण विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान है। उन्होंने यह मेडल देश के किसानों को समर्पित किया। मोदी ने कहा कि भारत में खेती सिर्फ काम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। यहां धरती को मां और किसान को धरती पुत्र कहा जाता है।
उन्होंने बताया कि भारत अब नई तकनीक और विज्ञान की मदद से खेती को बेहतर बना रहा है।


