Explore

Search

July 24, 2026 3:39 am

IAS Coaching

प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

बेतियां।

आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आज प्रवेक्षण गृह, बेतिया में “पर्सनालिटी डेवलपमेंट कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच, प्रभावी संवाद कौशल तथा जीवन मूल्यों का विकास करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य मधुकर (नेशनल यूथ आइकन) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों एवं संवाद सत्रों के माध्यम से उन्हें जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर सीपीओ  अजय पासवान एवं एडीसीपी  दिलीप कुमार कामत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रवेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक  शंभू प्रसाद, हाउस फादर  प्रमोद सिंह लोधी, पैरामेडिकल स्टाफ  राकेश कुमार, हाउस मदर  साजिदा गुफरान, परामर्शदाता  मिथिलेश कुमार, संगीत शिक्षक  प्रभात कुमार तथा आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव श्री प्रभात कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं को अत्यंत उपयोगी बताते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट ने भविष्य में भी शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में इस प्रकार के रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u