मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड स्थित उत्तरी मनसिंघा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता उपस्थित होकर में जन समस्याओं के समाधान हेतु संवाद किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, बीडीओ, सीओ एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि पंचायत में यह शिविर इस लिए लगाया जा रहा है,ताकि लोगो के समस्या का समाधान गांव में ही हो जाय।लोगो को प्रखंड व थाना का चक्कर नही लगाना पड़े।इस शिविर से लोगो की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया जा रहा है।सभी अधिकारी शिविर में आकर लोगो की समस्या को सुन त्वरित समाधान कर रहे है।
वहीं कैथवालिया में आयोजित सहयोग शिविर में पंचायत भवन निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए पंचायत भवन निर्माण के प्रस्तावित स्थल पर पुनर्विचार की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि वर्षों से पंचायत का कार्य कैथवालिया स्थित पंचायत भवन परिसर से संचालित होता आ रहा है, लेकिन अब सरकारी पंचायत भवन का निर्माण भवानीपुर में कराने की तैयारी की जा रही है।
ग्रामीणों की शिकायत सुनने पहुंचे बीडीओ नूतन किरण और सीओ कुंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि आगामी 21 जून को आम सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पंचायत से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।


