Explore

Search

July 24, 2026 3:39 am

IAS Coaching

सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया

 सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया

मोतिहारी।

सौरभ सुमन यादव ने सोमवार. को पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)  शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो.
सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता  राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी  विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता  प्रेमलता, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि आम जन को उसका समय से लाभ मिल सके । सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य,कृषि और सामाजिक सुरक्षा इत्यादि का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे पूरी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें एवं उसका सहानुभूति पूर्वक समाधान करें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u