Explore

Search

September 7, 2026 7:05 pm

IAS Coaching

श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सुगौली प्रखंड क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा

मोतिहारी।
श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर सुगौली प्रखंड क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा। अहले सुबह से ही बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नगर के महादेव टोला स्थित युग्म पंचमुखी शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। पुरुष, महिलाएं और बच्चे हजारों की संख्या में डीजे व शिवभक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। अर्धरात्रि से ही बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

रविवार की रात 12 बजे के बाद विभिन्न क्षेत्रों से शिवभक्त गाजे-बाजे के साथ सिकरहना नदी पहुंचे, जहां से जल भरकर कांवरियों की टोलियां पैदल शिवालयों के लिए रवाना हुईं। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत द्वारा मंदिर परिसर में कैंप लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा माइकिंग के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं पुलिस बल शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर में लगे मेले का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। महिलाओं ने खरीदारी की, जबकि बच्चों ने मिठाइयों और झूलों का आनंद लिया। जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u