Explore

Search

September 3, 2026 11:29 am

IAS Coaching

BIHERS ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

मोतिहारी।
सुगौली एसपीएन कॉलेज के समीप BIHERS ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का शुभारंभ विधायक राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान संस्थान के डॉ. एस. कुमार, रेहान एवं शम्मी शेख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. एस. कुमार, रेहान एवं शम्मी शेख ने बताया कि संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों की जानकारी देने के साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से ₹4 लाख तक की शिक्षा सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित होने से बचाना और उन्हें बेहतर करियर के लिए तैयार करना है।

संस्थान में डिग्री, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, आईटीआई सहित विभिन्न रोजगारपरक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डिग्री पाठ्यक्रमों में बीएचएम, बीओसीटी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा, डीफार्मा, बीपीटी, बीएड एवं डीएलएड आदि शामिल हैं। वहीं मैनेजमेंट में बीसीए, बीबीए, एमबीए और एमसीए जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इंजीनियरिंग डिप्लोमा के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल तथा ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम सहित अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक आधारभूत संरचना, करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर नामांकन कराकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव भाई अलीहसन, राजद नेता जेपी यादव, जीतेन्द्र तिवारी, प्रोफेसर संत साह, डॉ. केदार गुप्ता, अमरकिशोर पटेल, रोविन पासवान संहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u