Explore

Search

September 8, 2026 12:14 am

IAS Coaching

एलआईसी मोतिहारी में ‘बीमा सप्ताह’ समापन सह सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ता व अधिकारी सम्मानित

एलआईसी मोतिहारी में ‘बीमा सप्ताह’ समापन सह सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ता व अधिकारी सम्मानित

डीएम सौरभ सुमन यादव ने की एलआईसी के 70 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की सराहना, कर्मियों से इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का किया आह्वान

मोतिहारी।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) मोतिहारी शाखा परिसर में सोमवार को ‘बीमा सप्ताह’ समापन सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव (भा.प्र.से.), मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी, मैनेजर एडमिन अनवार आलम, सहायक शाखा प्रबंधक एजेंसी पुष्कर शाकंभरी, सुनील कुमार तथा विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने एलआईसी के 70 वर्षों के स्वर्णिम व गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एलआईसी ने जन-जन का अटूट विश्वास जीतकर देश के बीमा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। आज एलआईसी भारत की नंबर वन तथा विश्व की चौथी सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी के रूप में स्थापित है। उन्होंने उपस्थित सभी अभिकर्ताओं व प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करते हुए संस्था को सफलता के नए शिखरों पर ले जाएं।

इस अवसर पर वित्तीय व बीमा सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक अभिकर्ताओं, विकास अधिकारियों, लिका एवं सीएलआईए को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से राजीव रंजन कुमार, नवनीत कुमार, शीला कुमारी, दिलीप कुमार दुबे, मनोज कुमार गुप्ता, प्रेमचंद प्रसाद गुप्ता आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक दिवाकर चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u