Explore

Search

September 23, 2026 3:50 am

IAS Coaching

सुगौली थाना में शुरू हुआ चाइल्ड हेल्प डेस्क, बच्चों को दी गई सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी

मोतिहारी।

सुगौली थाना परिसर में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों को लेकर चाइल्ड हेल्प डेस्क की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट, पेंसिल एवं रबर का वितरण किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों को चाइल्ड हेल्प डेस्क के उद्देश्य और इससे मिलने वाली सहायता की जानकारी दी गई। थाना परिसर में लगाए गए जागरूकता बोर्ड के माध्यम से संदेश दिया गया कि हर बच्चा महत्वपूर्ण है और उसकी आवाज सुनी जाती है। अधिकारियों ने बताया कि चाइल्ड हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य संकट या किसी प्रकार की परेशानी में फंसे बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा आवश्यकतानुसार सहयोग एवं मार्गदर्शन देना है।

इस दौरान बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक अपनी बात रखने और सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।

चाइल्ड हेल्प डेस्क के लिए सुगौली के बाल संरक्षण पदाधिकारी सोनू कुमार को नामित किया गया है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर हेल्प डेस्क के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में थाना के पुलिसकर्मी, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u