Explore

Search

September 23, 2026 3:54 am

IAS Coaching

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमेश्वर हाई स्कूल सहित मंदिर प्रांगण में तैयारियों का लिया जायजा

 

*

 

मोतिहारी।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा बेहतरीन व्यवस्था कराई गई है। आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकार्यों के साथ स्थलीय भ्रमण/निरीक्षण कर सभी प्रकार की तैयारी का जायजा लिया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय सोमेश्वर हाई स्कूल के प्रांगण में पहली बार एक विशाल जर्मन हैंगर लगाया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि यहां पर 1000 से ज्यादा मैट्रेस (गद्दा) की व्यवस्था कराई जाए साथ ही अन्य टेंट भी लगाया जाए ताकि श्रद्धालु भक्तों को कोई असुविधा न हो। जर्मन हैंगर से लेकर टेंट तक में फैन और कूलर लगाया जाए। पेयजल की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। अस्थाई शौचालय का निर्माण भी कराया जाए ताकि किसी भी किसी को कोई असुविधा नहीं हो। जिलाधिकारी के द्वारा नगर पंचायत अरेराज के कार्यपालक पदाधिकारी को शौचायलयों के नियमित साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायज लिया गया। मंदिर परिसर सहित मंदिर तक जाने वाले सभी रास्तों पर की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सभी जरूरी कदम अनुमंडल प्रशासन के द्वारा उठाए गए हैं। समुचित रूप से बैरिकेडिंग कराई गई है मंदिर परिसर में भीड़ नहीं लगे इसको लेकर अलग से व्यवस्था कराई गई है। मंदिर से निकालने के लिए दो निकास द्वार बनाने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि लाइट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए कि कभी अंधेरा नहीं हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में जनरेटर रख जाए। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी के लिए एक समान व्यवस्था रहेगी कोई वीआईपी कल्चर नहीं रहेगा और सभी को जलाभिषेक के समान अवसर मिलेंगे।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों का प्रवेश नहीं हो इसको कड़ाई से देखा जाएगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मंदिर परिसर सहित जलाभिषेक के लिए बेहतर व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां को समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u