Explore

Search

October 24, 2026 4:43 pm

IAS Coaching

397 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर फरार

मोतिहारी।

सुगौली थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छगराहां स्कूल के समीप एक स्कॉर्पियो से करीब 397 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब से लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ पर छगराहां स्कूल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में फ्रूटी पैक की 46 पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई करीब 397 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम को देखते ही वाहन में सवार तस्कर मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि जब्त वाहन के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u