Explore

Search

October 18, 2026 6:33 am

IAS Coaching

सुगौली में नवरात्र की धूम,आज खुलेगा मां का नेत्र पट

मोतिहारी।

दुर्गा पूजा को लेकर सुगौली प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के आसन को लाने के लिए बेल निमंत्रण व पूजा अर्चना की गई। विभिन्न पूजा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बेलवा निमंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान जय मां दुर्गा, जय माता दी की जयकारे की गूंज रही। गाजे बाजे के साथ बेल निमंत्रण के लिए श्रद्धालु भक्त निकले और विधि पूर्वक बेल का पूजन किया। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पाया। आयोजन समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण सहित महिलाओं में भारी श्रद्धा व उत्साह देखा गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गाने के धून पर झूमते थिरकते नजर आए।

जबकि प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मां दुर्गा का पट खुलने के साथ ही श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे। पट खुलने का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूजा को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में तैयारी का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा। पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल और पूजा मंडप तैयार कराए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं, मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजा समितियों के सदस्य व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसमें महिला और पुरुष पुलिस जवान शामिल रहे।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अफवाह फैलाने, उपद्रव करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उन्होंने पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि पर्व के दौरान लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u