Explore

Search

November 13, 2026 9:03 am

IAS Coaching

रूस से एमबीबीएस करने के बाद सत्यम ने पास की एफएमजीई परीक्षा, सुगौली का बढ़ाया मान

मोतिहारी

सुगौली प्रखंड के श्रीपुर गोपालपुर निवासी अजय ठाकुर के पुत्र सत्यम कुमार ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में आयोजित एफएमजीई (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा उत्तीर्ण कर सुगौली सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े सत्यम की इस सफलता से परिवार के साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को लेकर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सत्यम कुमार के पिता अजय ठाकुर खाद व्यवसायी हैं, जबकि माता उषा देवी गृहिणी हैं। सत्यम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और दादा-दादी के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि उनके स्वर्गीय दादा शीतल ठाकुर और दादी कुंती देवी का सपना था कि उनका पोता डॉक्टर बने और गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करे। आज उनकी सफलता के साथ दादा-दादी का सपना भी साकार हुआ है।
डॉ. सत्यम ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करना आसान नहीं था। लेकिन परिवार के सहयोग और दादा-दादी के आशीर्वाद से उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया। अब उनका सपना गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी सेवा करना है।

इधर, पिता अजय ठाकुर और मां उषा देवी ने बताया कि सत्यम इलाके का पहला छात्र है, जिसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण की है। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी सत्यम का सपना डॉक्टर बनने का था। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। वहीं, चाचा संजय ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए लोगों के बीच मिठाइयां बांटी और इसे परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। सत्यम की सफलता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u