मोतिहारी
जन सुराज कार्यालय मोतिहारी मे जिला कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमे नये संस्थापक सदस्य के रूप मे अंगद सिंह ,रेमसंग प्लाजा कुसुम देवी, पूर्व प्रमुख तुरकौलिया ने सदस्यता ग्रहण किया। बैठक की अध्यक्षता बीर प्रसाद महतो ने की वहीं मुख्य अतिथि सेवा निवृत अधिकारी अजय कुमार दुवेदी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर के साथ 2 अक्टुबर 2022 से पदयात्रा कर रहे पदयात्री बैजनाथ चौधरी ने बताया की आगामी 2025 में होने वाली विधान सभा चुनाव मे जन सुराज एक राजनीतिक दल बन कर आदरणीय प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व मे मजबूती के साथ बिहार मे ब्यवस्था परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ेगी l
मुख्य अतिथि अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर हर जिला मे जन सुराज का प्रशिक्षण कैम्प लगा कर संस्थापक सदस्यों को प्रशिक्षित करने का कार्य जन सुराज कर रही है। वहीं हर घर जन सुराज के उद्देश्यों को पहुंचाने के लिए कल्याणपुर स्थित कैम्प मे अधिक से अधिक पदयात्री को जोड़ने का अनुरोध कार्य समिति सदस्यों से किया गया l अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया वहीं प्रत्येक माह अलग-अलग प्रखंडों में बैठक रखने की बात कही l सभा का संचालन संगठन महासचिव जयमंगल कुशवाहा ने किया सभा को संबोधित करने वालों मे जिला महिला अध्यक्ष विभा शर्मा, सुधा वर्मा कार्यालय प्रभारी अरुण तिवारी, प्रवक्ता अजय कुमार आजाद रजिया खातून विजय कुशवाहा असगर अली शयलेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ पप्पु मिश्रा मुख्य प्रवक्ता रवीश मिश्रा आदि ने संबोधित किया l




Total Users : 16134
Views Last 30 days : 2380
Views This Month : 1439